Error in Vernier Caliper | Error Correction | Both Negative & Positive Error Correction | Machenicaltips.blogspot.com
कैलिपर :-
एक अप्रत्यक्ष मापी औजार है। यह किसी भी जाब के अंदर के होल, बाहरी व्यास, मोटाई, चौङाई, मोटाई व समानान्तर रेखाओं खींचने के काम आता है। यह एक अप्रत्यक्ष उपकरण है। कैलिपर 3 तरह के होते है।
कैलिपर के प्रकार :-
1. इन साईड कैलिपर
2. आऊट साईड कैलिपर
3. आॅड लैग कैलिपर
1. इन साईड कैलिपर :-
इनसाइड कैलिपर एक आंतरिक मापी ओजार है। यह किसी भी जाब के अंदर के होल का व्यास, 2 पार्ट के बीच की दूरी, किसी होल के अंदर उसकी परिधि के बराबर लाइन खींचने के कम आता है। इनसाइड कैलिपर इनडायरेक्ट माप देता है । इसका चित्र नीचे दिया गया है।
2. आऊट साईड कैलिपर :-
आऊट साईड कैलिपर एक बाहरी मापी ओजार है। यह किसी भी जाब के बाहर का व्यास, 2 पार्ट के बीच की बाहरी दूरी, व किसी फ्लैट जाब पर समानान्तर रेखाएं खींचने के कम आता है। आऊट साईड कैलिपर इनडायरेक्ट माप देता है । इसका चित्र नीचे दिया गया है।
3. आॅड लैग कैलिपर :-
आॅड लैग कैलिपर को हम जेनी कैलिपर भी कहते हैं। इस कैलिपर की एक टांग 45° के कोण पर मुड़ी होती है। ऑडलेग कैलिपर्स का उपयोग मुख्य रूप से धातु (या प्लास्टिक) के किनारे के समानांतर रेखाओं को खींचने के लिए किया जाता है - इनका उपयोग ठीक उसी कारण से किया जाता है, जैसे कि एक लकड़ी का काम करने वाला मार्किंग गेज का उपयोग करता है। यानी इसे हम एक मार्किंग टूल भी कह सकते हैं। इसका चित्र नीचे दिया गया है।
मटेरियल :-
कैलिपर कठोर, संक्षारण प्रतिरोधी स्टेनलेस स्टील से बना होता है जिसमें साटिन क्रोम फिनिश होता है जो चमक को कम करने में मदद करता है। कैलिपर सटीकता विनिर्देशों GGG-C-111B को पूरा करता है। कैलिपर्स किसी वस्तु के दो अलग-अलग पक्षों के बीच की दूरी को मापते हैं। साथ ही यह गोल जनाब को मापने मे भी सक्षम हैं ।
रेंज और इसके भाग :-
रेंज -
कैलिपर साधारणतः मार्किट में 100, 150, 200, 300 मि.मी. तक उपलब्ध रहते हैं। लेकिन इनसे ज्यादा साईज के कैलिपर भी उपलब्ध रहते हैं, जोकि ज्यादातर इंडस्ट्री में प्रयोग किये जाते हैं ।
भाग :-
1. Function Joint
2. Handing Grip
3. Legs
4. Spring loaded Locking Screw
5. Inside Leg
6. Out side leg
7. Odd leg
Comments
Post a Comment